Sri Rudram- 6 | Namakam |श्रीरुद्रम्- ६|नमकम् |अनुवाक- ४|हिंदी अर्थ सहित

वेदमंत्र एवम् अर्थ-11
   🍀श्रीरुद्रम्-6🍀
      🙏नमकम्🙏
       अनुवाक - 4

नम आव्याधिनीभ्यो विविध्यन्तीभ्यश्च वो नमो नम उगणाभ्यस्तृगंहतीभ्यश्च वो नमो नमो गृत्सेभ्यो गृत्सपतिभ्यश्च वो नमो नमो व्रातेभ्यो व्रातपतिभ्यश्च वो नमो ।। २९ ।।
सेनाओं में स्थित के लिए नमस्कार है और विशेषकर शत्रु को घेरने वाली सेना में स्थित रुद्र के लिए नमस्कार है। उत्कृष्ट युद्ध समूह वाली सेना के लिए नमस्कार है और युद्ध में प्रहार करने वाले दुर्ग आदि में स्थित सेना के लिए नमस्कार है। विशेषगण और अनेक जातियों के पति के लिए नमस्कार और भ्रातगणों के अधिपति के लिए नमस्कार। बुद्धिमानों के लिए नमस्कार और बुद्धिमानों के रक्षक🙌 के लिए नमस्कार।🙏 (२९)

नमो गणेभ्यो गणपतिभ्यश्च वो नमो नमो विरूपेभ्यो विश्वरूपेभ्यश्च वो नमो नमो महद्भ्य:, क्षुल्लकेभ्यश्च वो नमो नमो रथिभ्योऽरथेभ्यश्च वो नमो नमो रथेभ्यो रथपतिभ्यश्च वो नमो ।। ३० ।।

भूतगणों के लिए नमस्कार और गणों के अधिपति के लिए नमस्कार। विविध रूप और नाना रूप वालों के लिए नमस्कार, रथ के अधिष्ठात्री के अन्तर में स्थित के लिए नमस्कार और रण सामग्री ग्रहणकर्त्ता के लिए नमस्कार, रथ वाले वीरों के लिए नमस्कार और रथहीन वीर के लिए नमस्कार, रथी के लिए नमस्कार और रथपति के लिए भी नमस्कार।🙏(३०)

नम: सेनाभ्य: सेनानिभ्यश्च वो नमो नम:,क्षतृभ्यो संगृहीतृभ्यश्च वो नमो नमस्तक्षभ्यो रथकारेभ्यश्च वो नमो नमः कुलालेभ्यः कर्मारेभ्यश्च वो नमो नम: पुञ्जिष्टेभ्यो निषादेभ्यश्च वो नमो ।।३१।।
सेना के लिए नमस्कार और सेनापति के लिए नमस्कार। रथ के अधिष्ठाता के निमित्त को नमस्कार है और रणसामग्री ग्रहण कर्ता के निमित्त को नमस्कार है। रथ धावकों के लिए नमस्कार है और रथ निर्माण करने वाले उत्कृष्ट तक्षा के लिए नमस्कार है। उत्तम मिट्टी के पात्र बनाने वाले और लोहे के शस्त्र बनाने वालों के लिए नमस्कार है, गिर इत्यादि के लिए नमस्कार तथा कुल कसादि के लिए नमस्कार। 🙏(३१)

नम इषुकृद्भ्यो धन्वकृद्भ्यश्च वो नमो नमो मृगयुभ्य: श्वनिभ्यश्च वो नमो नम: श्वभ्य: श्वपतिभ्यश्च वो नम: ।। ३२ ।।
धनुष निर्माण करने वाले आपको नमस्कार है तथा बाणों को बनाने वाले आपको नमस्कार हैं, कुत्तों 🐻के गले में रस्सी बाँध कर धारण करने वालों के लिए नमस्कार और मृगों🐺 की कामना करने वाले व्याध के लिए नमस्कार। 🙏(३२)
🌿🌿🌹🙏🌹🌿🌿
       🍃साईराम🍃

Comments

Popular posts from this blog

Sri Sathya Sai Suprabhatam in Hindi & English || श्री सत्य साई सुप्रभातम् हिंदी || Morning Prayers to Bhagwan Sri Sathya Sai Baba

Sri Rudram | Namakam | with meaning in Hindi | श्रीरुद्रम् | नमकम्- १ | हिंदी अर्थ सहित

Sri Rudram -14| Namakam- 11|with meaning in Hindi | श्रीरुद्रम्- १४| नमकम् |अनुवाक- ११| हिंदी अर्थ