Happy Holi || होली की हार्दिक शुभकामनाएँ || होली के रंग साई तेरे संग


🌈🌈🌹🌸🌻🌸🌹🌈🌈
होली के रंग,साई तेरे संग।
तेरे प्रेम रंग में,भीगे अंग अंग।।
मधुर मुस्कान तेरी,मस्तानी चाल है।
रक्त-पीताम्बर तेरा,प्रेम का गुलाल है।।
तेरे पास आने से,उठती हुई इक लहर।
कंपित करती तनमन,आत्मा में गई उतर।।
वही लहर अश्रु बनके,छलक आई नयनों में।
बह चली प्रेमधार,साई तेरे चरणों  में।।
रंग गया है तनमन,साई तेरे रंग में।
तू सदा साथ है,आभास है ये मन में।।
साई अंदर साई बाहर,रोम रोम साईराम।
बिन तेरे साई इस जग में,मिलता नहीं आराम।।
हर जगह हों दर्श तुम्हारे,बस यही है कामना।
बन जाऊँ "वेणु"तेरी,यही मेरी आराधना।।
🌺🌺🌸🌹sk🌹🌸🌺🌺

Comments

Popular posts from this blog

Sri Sathya Sai Suprabhatam in Hindi & English || श्री सत्य साई सुप्रभातम् हिंदी || Morning Prayers to Bhagwan Sri Sathya Sai Baba

Sri Rudram | Namakam | with meaning in Hindi | श्रीरुद्रम् | नमकम्- १ | हिंदी अर्थ सहित

Sri Rudram -14| Namakam- 11|with meaning in Hindi | श्रीरुद्रम्- १४| नमकम् |अनुवाक- ११| हिंदी अर्थ